Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 04:28 AM
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि श्री गुरु...
पटियाला(जोसन): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब ने समूह लोगों को नेकी का रास्ता दिखाया है। प्रो. बडूंगर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संपूर्णता दिवस पर संगत को संबोधित कर रहे थे।
प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि आज कुछ लोग गुरु के उपदेशों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की संपूर्णता हुई थी और यह बाणी गुणों का भंडार है। इस मौके पर जरनैल सिंह करतारपुर एस.जी.पी.सी. मैंबर, भगवंत सिंह धंगेड़ा पी.ए. प्रधान बडूंगर, एस.जी.पी.सी. मैंबर सभ्रवाल, जत्थेदार लाभ सिंह देवीनगर भी उपस्थित थे।