Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 11:59 AM
मुख्यमंत्री पंजाब कै. अमरेंद्र सिंह के शाही शहर में सट्टा बाजार पूरी तरह से सरगर्म नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन के नजदीक, त्रिपड़ी बाजार, पुरानी बेकमैन फैक्टरी, तफज्जलपुरा, अर्बन एस्टेट, थेड़ी, सनौर व देवीगढ़ आदि समेत अन्य कई स्थानों...
पटियाला/रखड़ा (राणा): मुख्यमंत्री पंजाब कै. अमरेंद्र सिंह के शाही शहर में सट्टा बाजार पूरी तरह से सरगर्म नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन के नजदीक, त्रिपड़ी बाजार, पुरानी बेकमैन फैक्टरी, तफज्जलपुरा, अर्बन एस्टेट, थेड़ी, सनौर व देवीगढ़ आदि समेत अन्य कई स्थानों पर लगते सट्टे के कारण सटोरिए मालामाल हो रहे हैं।
आम लोग महंगाई की मार न झेलते हुए अमीर बनने की लालसा में अपने पैसे गंवा रहे हैं। घर में क्लेश बढ़ रहे हैं, इसी गुस्से में बच्चों की मार-पिटाई की जाती है। चाहे इस संबंधी पंजाब पुलिस को जानकारी होती है पर वह पर्दे के पीछे लगते सट्टा बाजार व सटोरियों को रंगे हाथ पकडऩे में नाकाम नजर आ रही है।