Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 11:48 PM
9 नवम्बर को हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियां कांग्रेस व भाजपा ने अपनी चुनाव सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। वहीं मानसा जिले से सम्बन्ध रखने वाले आल इंडिया यूथ कांग्रेस के सलाहकार कुलवंत राय सिंगला बरेटा को राहुल गांधी ने हिमाचल के विधानसभा...
मानसा(जस्सल): 9 नवम्बर को हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियां कांग्रेस व भाजपा ने अपनी चुनाव सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। वहीं मानसा जिले से सम्बन्ध रखने वाले आल इंडिया यूथ कांग्रेस के सलाहकार कुलवंत राय सिंगला बरेटा को राहुल गांधी ने हिमाचल के विधानसभा क्षेत्र कसौली में इंचार्ज बनाया है, जिसमें रजिन्दर राजा, अश्विनी शर्मा, अनिल कुमार व अन्य नेताओं ने गुप्त सर्वे करके पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट पेश कर टिकटों की अदला-बदली की।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल कांग्रेस के वार रूम दिल्ली में हिमाचल के 68 विधानसभा हलकों के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान व दिल्ली के नौजवान विधायक, पूर्व मंत्री, मंत्री, एम.पी. को यह अहम जिम्मेदारी देकर हिमाचल में भेजा, जिससे वहां फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके।