Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 09:32 AM
सिविल अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे बदलने के मामले का गंभीर नोटिस लेते अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए 7 सदस्यीय बोर्ड का गठन कर दिया है। प्रशासन ने बोर्ड को 7 दिनों के अंदर गहनता से जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
अमृतसर (दलजीत): सिविल अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे बदलने के मामले का गंभीर नोटिस लेते अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए 7 सदस्यीय बोर्ड का गठन कर दिया है। प्रशासन ने बोर्ड को 7 दिनों के अंदर गहनता से जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उधर दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने भी उक्त मामले के संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की है। अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. राजिन्द्र अरोड़ा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के लिए डा. अरुण, डा. ओम प्रकाश, डा. सुकीर्ति, जसबीर कौर, मैट्रन सर्बजीत कौर तथा नॄसग सिस्टर सुखविन्द्र कौर के नेतृत्व वाला विशेष बोर्ड गठित करके मामले की रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। डा. अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में पहले कभी भी ऐसी शिकायत नहीं आई है, अभी तक देखे गए रिकॉर्ड में शिकायतकत्र्ता के तथ्य सही नहीं पाए गए हैं। विशेष बोर्ड द्वारा जांच करने के उपरांत ही बाकी रिपोर्ट का खुलासा होगा।
उधर दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी मोहन सिंह ने भी उक्त मामले संबंधी अस्पताल में आकर कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल तथा पुलिस प्रशासन के अलावा शिकायतकर्ता गौरव भी मामले की खुद जांच कर रहा है। गौरव ने भी कई कर्मचारियों से बातचीत की। वर्णनीय है कि सिविल अस्पताल में कल लेबर रूम में महिला के प्रसव के बाद बच्चे बदलने का मामला सामने आया था। अस्पताल में दाखिल महिला के पति ने अस्पताल प्रशासन पर लड़का दिखा कर लड़की देने का गंभीर आरोप लगाया था तथा इस संबंधी पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी लिखित शिकायत दी थी।