Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 11:59 AM
पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज सरकार का दूसरा 1,29,698 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज सरकार का दूसरा 1,29,698 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस दौरन वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए जिनमें से एक पंजाब के एन. आर. आईज के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एन. आर. आई. भाईचारे को भरोसा दिलाया कि पंजाब में उनकी तरफ से अपने गांवों में किसी भी बुनियादी ढांचो से संबंधित शुरू किए गए कामों के लिए सरकार 50 प्रतिशत का योगदान देगी। मनप्रीत बादल ने कहा कि एन. आर. आईज ने दुनिया के हर कोनों में पंजाब का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि फरैंडज आफ पंजाब (मुख्य मंत्री गरिमा ग्राम योजना) और कनेक्ट विद यूअर रूटर अधीन, पंजाब मूल के एन. आर. आईज को पंजाब में अपनी, जड़ों के साथ जुड़ने के लिए प्रोतसाहित किया जा रहा है।