Edited By Updated: 27 Mar, 2017 04:59 PM
जिला फिरोजपुर एन.जी.ओ. को-आर्डीनेशन कमेटी द्वारा जिला चेयरमैन पी.सी. कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर
फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर एन.जी.ओ. को-आर्डीनेशन कमेटी द्वारा जिला चेयरमैन पी.सी. कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की बहाली की मांग को लेकर एस.पी. हैडक्वार्टर राजबीर सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर एन.जी.ओ. मंगत राम मानकटाहल, ए.सी. चावला, बलविंद्र पाल शर्मा, मुख्त्यार मसीह, जतिंद्र भल्ला, हरभजन सिंह चावला और मैडम नीलम आदि भी मौजूद थे।
पी.सी. कुमार ने मांग पत्र सौंपते कहा कि फिरोजपुर से नशा खत्म किया जाए, नशे में डूबे युवाओं का नशा छुड़ाने के लिए एन.जी.ओज को साथ लेकर जिला सिविल व पुलिस प्रशासन बड़े स्तर पर अभियान चलाते नशा छुड़ाओ केंद्रों में दाखिल करवाएं। उन्होंने बढ़ती चोरियों व लूटपाट की घटनाओं पर ङ्क्षचता व्यक्त करते कहा कि मोटरसाइकिल सवार लुटेरों और चोरों को तुरंत पकड़ा जाए और फिरोजपुर शहर-छावनी में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाए।
पी.सी. कुमार ने कहा कि जब स्कूल लगते हैं और जब स्कूलों में छुट्टी होती है उस समय एक-एक घंटे के लिए शहर-छावनी के सभी चौकों पर ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए जाएं ताकि स्कूली बच्चे हादसों का शिकार होने से बच सकें। एस.पी. हैडक्वार्टर फिरोजपुर राजबीर सिंह ने एन.जी.ओज को आश्वासन देते कहा कि फिरोजपुर में कानून व्यवस्था हर हालत में बरकरार रखी जाएगी।