Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 09:30 AM
नौजवान ने बेरहमी से अपने पिता पर खपरे (तेजधार हथियार) से वार कर उसका कत्ल कर दिया।
धूरी(संजीव जैन): नौजवान ने बेरहमी से अपने पिता पर खपरे (तेजधार हथियार) से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इस संबंधी एस.एच.ओ. सदर धूरी परमिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव बरड़वाल निवासी आरोपी राजविंद्र का अपने पिता अमरीक सिंह के साथ पैसों को लेकर गत रात्रि झगड़ा हुआ था। आरोपी अपने पिता को भैंस बेच कर पैसे देने के लिए मजबूर कर रहा था। देर रात जब अमरीक सिंह भैंस के नजदीक ही सोया पड़ा था, तो राजविंद्र ने खपरे से अपने पिता पर वार कर दिया।
इस हमले के दौरान अमरीक सिंह ने अपना बचाव करने की कोशिश भी की थी लेकिन आरोपी राजविंद्र ने खपरे से कई वार कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इस कत्ल से बचने के लिए अपने पिता की लाश को घसीट कर साथ लगते खेतों में फैंक दिया था। प्रात: जब परिवार वाले सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि भैंस के नजदीक जहां अमरीक सोया था, वहां पर खून बिखरा पड़ा था तथा अमरीक सिंह गायब था। उन्होंने अमरीक सिंह की तलाश के दौरान जब साथ लगते खेत में लाश पड़ी देखी तो सकते में आ गए।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। उसके बाद पुलिस द्वारा मौका देखने और तफ्तीश के दौरान इस कत्ल के लिए मृतक के लड़के राजविंद्र को जिम्मेदार पाया। आरोपी द्वारा इस कत्ल के आरोप से बचने के लिए इस लाश को साथ लगते खेतों में फैंका गया था, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि किसी ने रात को सोते समय उसके पिता को काट कर साथ लगते खेतों में फैंक दिया हो लेकिन उसकी यह चाल कामयाब न हो सकी।
लाश को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल में भेज दिया गया था तथा आरोपी राजविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कत्ल शहर के साथ लगते गांव बरड़वाल में गत रात्रि आरोपी राजविंद्र सिंह उर्फ राजू द्वारा पिता अमरीक सिंह पुत्र हरचरण सिंह की गर्दन पर खपरे (गन्ना काटने वाला तेजधार हथियार) से वार करके किया गया बताया जा रहा है।