Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 07:20 PM
छावनी के 24 क्वार्टर में रहने वाली एक महिला के अचानक बाल कटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मु....
फिरोजपुर(जैन): छावनी के 24 क्वार्टर में रहने वाली एक महिला के अचानक बाल कटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बंटी पत्नी प्रदीप वॉशरूम में गई थी कि जैसे ही बाहर आई तो उसके बाल कटकर नीचे गिर गए। बालों को पड़ा देख उसने चीख मारी और वह बेहोश हो गई।
आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने शुरू हो गए और परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भय का माहौल है। बता दें कि देश भर में फैली बाल काटने वाली घटना के कारण पूरे देश में महिलाओं में भय जैसा माहौल बना हुआ है तथा प्रतिदिन किसे न किसे शहर या गांव में बाल काटने की घटनाएं जोर पकड़ती जा रही है। हालांकि इस घटना का राज जानने में पुलिस प्रशासन भी नाकाम रहा है लेकिन बाल काटने की घटना प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी तरह आज जिला गुरदासपुर के अधीन पड़ते गांव लीलकलां में भी एक महिला के सिर के बाल काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत जैसा माहौल बना हुआ है।