Edited By Updated: 26 Mar, 2017 04:46 PM
सेना के जवान ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सैनिक की पहचान नायक कुलदीप सिंह निवासी बिलासपुर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। वह इन दिनों पठानकोट में सेना की डोगरा बटालियन में तैनात था।
पठानकोट(शारदा): सेना के जवान ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सैनिक की पहचान नायक कुलदीप सिंह निवासी बिलासपुर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। वह इन दिनों पठानकोट में सेना की डोगरा बटालियन में तैनात था।
कुलदीप सिंह की सुबह 4 बजे पैट्रोलिंग पर ड्यूटी थी। उसके साथी उसके आने का इंतजार करते रहे परन्तु जब वह नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बाबत उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया। तलाश के दौरान सैन्य बैरक के सामने बने गड्ढे में नायक कुलदीप का शव पड़ा था। शव के पास ही उसकी राइफल पड़ी हुई थी। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप का शव, राइफल तथा गोली का खोल कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।