Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Oct, 2017 09:59 AM
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में विभिन्न मामलों में 2 लोगों को जहर चढ़ी हालत में उपचार हेतु लाया गया है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा सिविल अस्पताल में विभिन्न मामलों में 2 लोगों को जहर चढ़ी हालत में उपचार हेतु लाया गया है।
पीड़ितों जिनकी पहचान हर्ष पुत्र सुरजीत कुमार वासी जिला जालंधर व जसकरण वासी गांव कुल्थम है को जहरीले सांपों द्वारा डसा गया बताया जा रहा है। पीड़ितों का उपचार सरकारी डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर व खतरे से बाहर बताई जा रही है।