Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 08:19 AM
थाना 5 की पुलिस ने हैरोइन नशा तस्करी करने वाले चंद्र शर्मा उर्फ चंद्रा पुत्र मंगत राय निवासी उत्तम सिंह नगर बस्ती ..........
जालंधर (स.ह.) : थाना 5 की पुलिस ने हैरोइन नशा तस्करी करने वाले चंद्र शर्मा उर्फ चंद्रा पुत्र मंगत राय निवासी उत्तम सिंह नगर बस्ती शेख को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। ए.सी.पी. वैस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ए.डी.पी.एस. के 3 केस व लूटपाट के केस भी दर्ज हैं।
एन.डी.पी.एस. केस में आरोपी चंद्रा को 10 साल की सजा हो चुकी है और वह जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी करने लगा। आरोपी का कहना है कि कपूरथला से वह नशा लेकर आया है और 4 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हैरोइन बेचता है।