Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 08:09 AM
थाना लोहियां की पुलिस ने तस्कर को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है जोकि पंजाब पुलिस से 3 साल पहले रिटायर हुआ है।
जालंधर (प्रीत) : थाना लोहियां की पुलिस ने तस्कर को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है जोकि पंजाब पुलिस से 3 साल पहले रिटायर हुआ है। जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डी.एस.पी. दिलबाग सिंह के नेतृत्व में थाना लोहियां के एस.एच.ओ. सुरेन्द्र कुमार व ए.एस.आई. परगट सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दारेवाल के निकट नाकाबंदी के दौरान साहिब सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी चेला भिखीविंड, तरनतारन को गिरफ्तार किया। आरोपी से 45 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
पूछताछ में पता चला कि साहिब सिंह ने साल 1993 में पंजाब पुलिस ज्वाइन की और साल 2014 में रिटायरमैंट ले ली। इसके पश्चात वह गांव में खेतीबाड़ी करने लगा और नशे की बुरी आदत में फंस गया। आरोपी साहिब सिंह ने पूछताछ में बताया कि उक्त 45 ग्राम हैरोइन उसने अपने दोस्त गुरजंट सिंह के साथ मिलकर फिरोजपुर एरिया से खरीदी थी। वह नशा करने के साथ-साथ बेचने का धंधा भी करता है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।