Edited By Updated: 29 Mar, 2017 07:13 AM
नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर वैस्ट में थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने हैरोइन सहित एक युवक को काबू कर लिया..........
जालंधर(राजेश): नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर वैस्ट में थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने हैरोइन सहित एक युवक को काबू कर लिया जिसके पास से पुलिस को 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान जतिन भल्ला पुत्र अशोक कुमार निवासी गुरदेव नगर केरू प में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल कंपनी में काम करता है। वह हैरोइन तस्करी का धंधा भी करता है। पुलिस जतिन भल्ला के आधार पर हैरोइन सप्लाई करने वाले युवक, जोकि दाना मंडी के नजदीक का रहने वाला बताया जा रहा है, तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।