Edited By Updated: 19 Feb, 2017 10:11 AM
दुबई से परिवार को मिलने के लिए छुट्टी लेकर भारत आया एक युवक अपने दोस्तों संग मिलकर हैरोइन की तस्करी करने लगा।
लुधियाना (ऋषि): दुबई से परिवार को मिलने के लिए छुट्टी लेकर भारत आया एक युवक अपने दोस्तों संग मिलकर हैरोइन की तस्करी करने लगा। जिसे एंटी नार्कोटिक्स सैल-2 की पुलिस ने करीब 2 करोड़ की 422 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना मेहरबान में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। सैल प्रभारी हरबंस सिंह के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान जालंधर के रहने वाले दिलबाग सिंह (29), विजय कुमार (40), जसपाल (31) व हिमाचल प्रदेश के रहने वाले प्रवीण कुमार (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को लुधियाना के गांव कक्का के नजदीक से इन्हें तब गिरफ्तार किया जब वेे अपनी आल्टो कार में नशे की सप्लाई देने आए थे।