Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 12:46 PM
अदालत परिसर से पेशी के दौरान पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर फरार हुए तस्करी के आरोपी को थाना नई बारादरी की पुलिस ने काबू कर लिया।
जालंधर(प्रीत): अदालत परिसर से पेशी के दौरान पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर फरार हुए तस्करी के आरोपी को थाना नई बारादरी की पुलिस ने काबू कर लिया। ए.सी.पी. सतिन्द्र चड्ढा ने बताया कि बीते दिनों जालंधर देहात में तैनात हैड कांस्टेबल तस्करी के आरोपी कुलवंत सिंह पुत्र बीरबल सिंह वासी वडाला कालोनी को पेशी पर अदालत में लाया।
आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ थाना मकसूदां में 17 अक्तूबर को तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। अदालत में पेशी के दौरान आरोपी कुलवंत सिंह पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। इस संबंधी कुलवंत सिंह के खिलाफ थाना नई बारादरी में केस दर्ज करके मामले की जांच इंस्पैक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. मलकीत सिंह को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी कुलवंत सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह फरारी के दौरान कहां रहा। उन्होंने कहा कि फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।