Edited By Updated: 26 Apr, 2017 03:47 PM
एम.पी. से अफीम खरीदकर बस में लुधियाना लाकर बेचने वाले एक तस्कर को एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (ऋषि): एम.पी. से अफीम खरीदकर बस में लुधियाना लाकर बेचने वाले एक तस्कर को एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 किलो अफीम बरामद कर थाना फोकल प्वाइंट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। तस्कर की पहचान छबीर (46) के रूप में हुई है।सैल प्रभारी सुरिंद्रपाल सिंह के अनुसार सोमवार को ए.एस.आई. कश्मीर सिंह की पुलिस पार्टी ने रॉकमैन चौक के पास से तस्कर को तब गिरफ्तार किया जब वह अफीम की सप्लाई देने जा रहा था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और लोगों की निगाह में लुधियाना में फैक्टरी में लेबर का काम करता है जबकि 25 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीदकर लाता था और फोकल प्वाइंट के इलाके में ग्राहकों को रिटेल में बेचता था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
जगराओं में भी अफीम तस्करी का केस दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जगराओं पुलिस स्टेशन में भी वर्ष 2009 में अफीम तस्करी के आरोप में केस दर्ज है। उस समय वह 1 किलो अफीम सहित पकड़ा गया था और लगभग 1 वर्ष पहले ही जमानत पर बाहर आया है।