Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 01:31 PM
पंजाब का कोई भी ऐसा जिला नहीं होगा जो पराली के धुएं व वातावरण प्रदूषण से अछूता हो।
होशियारपुर (जैन): पंजाब का कोई भी ऐसा जिला नहीं होगा जो पराली के धुएं व वातावरण प्रदूषण से अछूता हो। वातावरण में प्रदूषण की मात्रा ज्यादा बढऩे के कारण आम लोगों का सांस लेना भी मुश्किल पड़ रहा है लेकिन होशियारपुर में पराली के अलावा नगर निगम द्वारा पिपलांवाला के पास बनाए कूड़े के डम्प से उठने वाला जहरीला धुआं कई बीमारियों को दावत दे रहा है। लेकिन इस ओर नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उक्त जानकारी आज यहां आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने डम्प के आसपास रहने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने तथा डम्प का निरीक्षण करने के बाद दी।
6-6 महीने लगातार उठता रहता है धुआं
श्री सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस नीतियां बनानी चाहिएं ताकि यह जहरीला धुआं वातावरण में न जाए। उन्होंने कहा कि पुरहीरां, कीॢत नगर व आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि नगर निगम के डम्पों पर 6-6 महीने लगातार धुआं उठता रहता है और इससे आने वाली बदबू के कारण उनका जीना मुहाल हुआ पड़ा है क्योंकि कूड़ा उठाने की बजाय उसे जला दिया जाता है।
इसके अलावा अगर कोई रात के समय अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद करना भूल जाता है तो घरों में कालिख जम जाती है। लोगों ने बताया कि इतनी कालिख जब उनके शरीर में जाती है तो वे बीमार हो जाते हैं और भयानक बीमारियां लगने का भय रहता है। इसके अलावा बच्चे भी बहुत जल्द बीमार होते हैं। श्री सचदेवा ने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि वे कूड़े के डम्प से उठने वाले धुएं को बंद करवाएं ताकि वातावरण के साथ-साथ लोगों की सेहत ठीक रह सके।