Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 10:43 PM
शनिवार रात्रि सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मुख्य हाईवे मार्ग पर गांव भाणोलंगा व पाजियां के मध्य एक छोटा हाथी ...
कपूरथला/सुल्तानपुर लोधी(धीर/मल्होत्रा): शनिवार रात्रि सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मुख्य हाईवे मार्ग पर गांव भाणोलंगा व पाजियां के मध्य एक छोटा हाथी की ट्राली के साथ टक्कर होने से 1 लड़की की मौत हो गई व 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी मुखी सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव भाणोलंगा के रेलवे फाटक से पाजियां रेलवे फाटक के मध्य एक छोटा हाथी, जिसको जतिन्द्र कुमार निवासी भाणो लंगा चला रहा था, व उसमें एक ही परिवार के 7 अन्य पारिवारिक मैंबर भी थे, की रात को अंधेरा होने के कारण सड़क पर खराब हालत में खड़ी एक ट्राली के साथ टक्कर हो गई।
घायलों को तुरन्त सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया जहां एक 13-14 वर्ष की लड़की जीती पुत्री कुलदीप सिंह निवासी भाणो लंगा की मृत्यु हो गई व बाकी अन्य गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच ए.एस.आई. परमजीत सिंह चौकी इंचार्ज भुलाणा आर.सी.एफ. कर रहे हैं।