धरने पर बैठे सुखबीर ने कुछ इस तरह मनाया पिता का जन्मदिन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 02:38 AM

sitting on the dock sukhbir celebrated his fathers birthday

शिरोमणी अकाली दल के सरप्रस्त सरदार प्रकाश सिंह बादल का आज (शुक्रवार) जन्म दिन है। वह 89वर्ष के हो गए हैं। अपनी जिंदगी दौरान उन्होंने कई बार अपना जन्म दिन परिवार से दूर रह कर मनाया होगा और इस बार भी ऐसा ही कुछ हो गया। सरदार प्रकाश सिंह बादल के पुत्र...

जालंधर(रमनदीप सिंह सोढी): शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सरदार प्रकाश सिंह बादल का आज (शुक्रवार) जन्मदिन है। वह 89वर्ष के हो गए हैं। अपनी जिंदगी के दौरान उन्होंने कई बार अपना जन्मदिन परिवार से दूर रह कर मनाया होगा और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो गया। 

सरदार प्रकाश सिंह बादल के पुत्र और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल वीरवार से ही हरीके पत्तन में कांग्रेसियों की अकालियों के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। पार्टी की तरफ से यह धरना असीमित समय के लिए बताया जा रहा है। सुखबीर बादल आज सुबह तक धरने पर मौजूद हैं, यहां तक कि उन्होंने रात का खाना भी वर्करों के साथ ही खाया। वीरवार आधी रात, धरने पर मौजूद वर्करों ने सरदार प्रकाश सिंह बादल के नारे लगाते हुए सुखबीर सिंह बादल को पिता के जन्मदिन की बधाई दी। 

गौरतलब है कि हर साल पार्टी की तरफ से उनका जन्मदिन कहीं न कहीं बड़े स्तर पर रैली करके मनाया जाता है। इस बार अकाली दल की तरफ से पार्टी वर्करों के हितों की रक्षा के लिए दिए जा रहे धरनों  के दौरान उनका जन्मदिन मनाया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!