Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 12:53 PM
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस लोगों की समस्याओं के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संगत दर्शन करेंगे। लोक इंसाफ पार्टी यूथ के अध्यक्ष व पूर्वी विधान सभा हलका के इंचार्ज सुरिंद्र ग्रेवाल ने दी।
लुधियाना (कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस लोगों की समस्याओं के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संगत दर्शन करेंगे। लोक इंसाफ पार्टी यूथ के अध्यक्ष व पूर्वी विधान सभा हलका के इंचार्ज सुरिंद्र ग्रेवाल ने दी।
सुरिंद्र ग्रेवाल ने बताया कि लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस बुधवार को विधानसभा हलका केन्द्रीय में व शुक्रवार को विधानसभा हलका पूर्वी में संगत दर्शन करेंगे। लोगों की समस्याओं के हल के लिए विधानसभा हलका केन्द्रीय में पार्टी के वरिष्ठ नेता विपन सूद काका के मुख्य कार्यालय नजदीक गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब व हलका पूर्वी में ग्रेवाल निवास, नजदीक दादा मोटर्ज, न्यू शक्ति नगर, जी.टी. रोड में आना होगा। इन कार्यालयों में लोगों की पैंशन, विधवा पैंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, शगुन स्कीम जैसे कार्य किए जाएंगे।