Edited By Updated: 16 Jan, 2017 09:49 PM
कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने बड़ा हमला किया है। धुरी पहुंचे सुखबीर ने....
धुरी: कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने बड़ा हमला किया है। धुरी पहुंचे सुखबीर ने नवजोत सिद्धू को जलालाबाद से चुनाव लडऩे की चुनौती दी है। सुखबीर का कहना है कि वह सिद्धू की सारी शायरी निकाल देंगे। इस दौरान सुखबीर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर सियासी बार किए।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जहां सुखबीर ने सिद्धू को मौकाप्रस्त बताया, वहीं उन्होंने भगवंत मान को शराबी करार दिया। सुखबीर का कहना है कि अकाली दल चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहा है।