Edited By Updated: 16 Jan, 2017 01:51 AM
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू के कांग्रेस में आते ही उन पर ट्विटर वार शुरू हो गई है। उनके ....
जालंधर: क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिद्धू के कांग्रेस में आते ही उन पर ट्विटर वार शुरू हो गई है। उनके पक्ष और विपक्ष के लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ दिए उनके पुराने बयानों को सोशल मीडिया में शेयर करना शुरू कर दिया है। ठीक ऐसा ही उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ भी हुआ था। ट्विटर पर इसे फ्लॉप फिल्म की शुरूआत भी करार दिया गया है।
सिद्धू की एंट्री के बाद के ट्वीट
संतोष पांडेय, ए.बी.वी.पी.: कांग्रेस को मुन्नी से ज्यादा बदनाम बताने वाले सिद्धू ने आज उसी बदनामी के सागर में गोते लगा लिए।
* अरूप-बी: अब अवसरवादी भाषणों और टिप्पणियों पर पहले से अधिक हंस पाएंगे।
* हार्दिक वसवा: देश को आपसे यह उम्मीद न थी, आप तो ‘आप’ के भी भाई-बाप निकले गुरु।
* गिरीश आनंद: अभी तक आपने चुटकुले सुने होंगे, आज देख भी लो।
* रिजवान अरशद: बगैर हाथ के ताली कैसे ठोकते पाजी...ठोको ताली।
* मोहित जैन एम.डी.एस.यू.: जयचंद...जिसको पानी पी-पी कर गालियां दीं आज उसकी तारीफ में शे’र पढ़ो गुरु।
* रविंद्र कुमार: सिद्धू ने हमारी आकाशगंगा में ब्लैक होल पाया है।
* अर्पित जोशी: रागा: मुझे सिद्धू जी के ठोको ताली में कांग्रेस का चिन्ह दिखा। सिद्धू: मुझे रागा में छुपा हुआ कपिल शर्मा दिखा।
* सुनील: नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। सावधान कांग्रेस में एक और प्रतिद्वंद्वी कॉमेडियन की एंट्री हुई।
* मीटिंग ऑफ माइंड्स: सिद्धू ने कांग्रेस किसी विचारधारा के लिए नहीं बल्कि 4 अन्य कारणों से ज्वाइन की, जो उसे आराम दे सकें।
* विक्रम ठाकुर: सिद्धू ने राहुल गांधी पर चुटकुलों को साबित करने के लिए कांग्रेस ज्वाइन की।
* न्यूज रेशन: सिद्धू ने राहुल को राष्ट्रवाद सिखाने के लिए जवाइन की है कांग्रेस, कहा जरूरत पड़ी तो स्कूल भी भेजेंगे उन्हें। भाजपा में रहते चेताया था।
* निकमा: सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन की। पाजी का रात का हैंगओवर अभी तक उतरा नहीं है, बीवी का मारा या कुर्सी के लालच का मारा।
* प्रणव सिरोही: सिद्धू पाजी की कांग्रेस में एंट्री अटकी हुई थी क्योंकि पार्टी सी.ए. ने उनसे राहुल गांधी पर बनाए लतीफों का हिसाब-किताब मांगा था।
* युधिष्ठर एस. बिष्ट: इस व्यक्ति ने एक बार भारतीय क्रिकेट टीम को रास्ते पर इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई थी। गलत आदत जल्दी नहीं छूटती।
* नवजोत सिंह सिद्धू: फ्रंट फुट पर नई पारी की शुरूआत। पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी जरूर जीतेगा।
* नवोदय टाइम्स: सिद्धू, आप चुनाव से 20 दिन पहले पंजाब क्यों आए? आपने इतना समय क्यों लिया? आपके बीच क्या बारगेङ्क्षनग हुई? आओ और पंजाबियों को बताओ।