Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 11:55 AM
पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि अाज की युवा पीढ़ी पंजाब की विरासत, इतिहास और संस्कृति को जानें जिसके लिए उन्होंने उन्हीं के तरीके से इसे बढ़ावा देने के लिए गूगल का सहारा लेने की सोची है।
चंडीगढ़ः पंजाब के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि अाज की युवा पीढ़ी पंजाब की विरासत, इतिहास और संस्कृति को जानें जिसके लिए उन्होंने उन्हीं के तरीके से इसे बढ़ावा देने के लिए गूगल का सहारा लेने की सोची है।
सिद्धू ने राज्य की संस्कृति का गुणगान और प्रचार गूगल के माध्यम से करने का मन बनाया है। इस बारे में पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय की ओर से तैयार की जा रही पंजाब की दूसरी कल्चर पॉलिसी की घोषणा सरकार अगले हफ्ते कर सकती है।
पॉलिसी लगभग तैयार हो गई है। इसमें सरकार ने पंजाबी संस्कृति व सभ्यता के प्रचार-प्रसार को लेकर गूगल की मदद लेने की योजना तैयार की है। गूगल की मदद से पंजाब के पर्यटन केंद्रों की जानकारी पूरी दुनिया में पहुंचाने की कवायद में पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थलों की फोटो व अन्य जानकारियां नए सिरे से ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धू ने पंजाबी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अमृतसर (पूर्व) विधायक की फिल्म सिटी और नाट्य विद्यालय विकसित करने की योजना बनाई थी। वे चाहताे हैं कि पंजाब की युवा पीढ़ी हमारी विरासत, शानदार इतिहास और संस्कृति से जुड़े क्योंकि वे हमारे समृद्ध अतीत, संस्कृति एवं लोक संस्कृति से दूर जाते प्रतीत हो रहे हैं।
सिद्धू की पॉलिसी में क्या है खास
-पंजाबी मेलों का आयोजन किया जाएगा।
-आर्ट एंट क्राफ्ट को बढ़ावा दिया जाएगा।
-पंजाबी संगीत को बढ़ावा देने के लिए लाइव शो आयोजित किए जाएंगे।
-पंजाबी पेंटिग्स व स्कल्पचर को बढ़ावा।
-पंजाबी कलाओं के रेखाचित्र व पेटिंग सार्वजनिक दीवारों पर बनाए जाएंगे।
-शैक्षणिक संस्थाओं में युवाओं को पंजाबी कल्चर के साथ जोड़ा जाएगा।
-होटलों व रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थलों पर परंपरागत पंजाबी गांव के मॉडल विकसित किए जाएंगे।
-पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
-एसएएस नगर में स्कल्पचर का म्यूजियम खोला जाएगा।
-संगीत नाटक अकादमी को प्रमोट किया जाएगा।
-पंजाबी थियेटर को प्रमोट किया जाएगा।
-ओपेन एयर थिएयर खोले जाएंगे।
-लिटरेचर को प्रमोट किया जाएगा।
-पंजाब साहित्य अकादमी को प्रमोट किया जाएगा।
-पंजाब आट्र्स काउंसिल को प्रभावशाली बनाया जाएगा।