Edited By Updated: 20 May, 2017 02:44 PM
तहसील के गेट आगे चाय के खोखे को आग लग गई। जानकारी के अनुसार राज सिंह इंसां निवासी अरनीवाला (ढाणी वाटर वक्र्स) रात 8 बजे अपनी दुकान बंद करके गया था।
जलालाबाद(बंटी): तहसील के गेट आगे चाय के खोखे को आग लग गई। जानकारी के अनुसार राज सिंह इंसां निवासी अरनीवाला (ढाणी वाटर वक्र्स) रात 8 बजे अपनी दुकान बंद करके गया था। रात को करीब 1 बजे किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान को आग लग गई। जब तक राज सिंह इंसां अपनी दुकान पर पहुंचा तब तक सारा सामान जल चुका था। इस बारे थाना अरनीवाला को दख्र्वास्त दी गई है।