Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 02:51 PM
एस.एस.पी. कपूरथला संदीप शर्मा ने पुलिस विभाग में कई अहम फेरबदल करते हुए कई थानों के एस.एच.ओज और विंग इंचार्ज तबदील किए हैं।
कपूरथला (भूषण): एस.एस.पी. कपूरथला संदीप शर्मा ने पुलिस विभाग में कई अहम फेरबदल करते हुए कई थानों के एस.एच.ओज और विंग इंचार्ज तबदील किए हैं। जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. संदीप शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. जतिंद्रजीत सिंह को सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला का इंचार्ज लगाया गया है। इंस्पैक्टर रामेश्वर सिंह को थाना सिटी कपूरथला का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है जबकि थाना सतनामपुरा के एस.एच.ओ. भारत मसीह को थाना सिटी फगवाड़ा का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है।
सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पैक्टर चंदन कुमार को थाना सतनामपुरा फगवाड़ा का एस.एच.ओ. नियुक्त किया गया है और थाना सिटी फगवाड़ा के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह को आर्थिक अपराध शाखा व एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग विंग फगवाड़ा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।