Edited By Updated: 07 Dec, 2016 11:31 AM
पंजाब नम्बरदार यूनियन के प्रधान गुरपाल सिंह समरा (सरहाली) ने कहा है कि अगर पंजाब सरकार ने नम्बरदारों की लम्बित मांगें जल्द पूरी
जालंधर(महेश): पंजाब नम्बरदार यूनियन के प्रधान गुरपाल सिंह समरा (सरहाली) ने कहा है कि अगर पंजाब सरकार ने नम्बरदारों की लम्बित मांगें जल्द पूरी नहीं कीं तो वे आगामी पंजाब विधान सभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन का कड़ा विरोध करेंगे।
उन्होंने संगरूर में पंजाब नम्बरदार यूनियन द्वारा करवाई गई राज्य स्तरीय शक्ति प्रदर्शन रैली में हजारों की संख्या में पहुंचे नम्बरदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने उनके साथ मांगों को लेकर कई बार वायदे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया, जिसके रोष स्वरूप ही यह शक्ति प्रदर्शन रैली करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा है।
इस दौरान पहुंचे राज्य सभा सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा को नम्बरदार यूनियन की ओर से गुरपाल सिंह समरा, लाभ सिंह कड़ैल महासचिव पंजाब, सुरजीत सिंह ननहेड़ा, जसविन्द्र सिंह उपाध्यक्ष पंजाब व अन्यों ने मैमोरंडम भी दिया। ढींडसा ने विश्वास दिलाया कि वह उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और उन्हें पूरा भी करवाया जाएगा। पंजाब प्रधान द्वारा मांगों की जानकारी दी गई।