Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 04:41 PM
पूर्व अकाली -भाजपा गठबंधन सरकार के समय शुरू की गर्इ शगुन स्कीम उस समय मजाक बन गर्इ जब ये राशि शादी के 7 साल गरीब परिवार की बेटियों को दी गर्इ।
फिरोजपुरः पूर्व अकाली -भाजपा गठबंधन सरकार के समय शुरू की गर्इ शगुन स्कीम उस समय मजाक बन गर्इ जब ये राशि शादी के 7 साल गरीब परिवार की बेटियों को दी गर्इ। हैरानी वाली बात तो यह है कि अब ये लड़कियां मां भी बन चुकी हैं।
कांग्रेस ने बयां की अकालियों की हकीकत
दरअसल, अब इस शगुन स्कीम की राशि के चैक कांग्रेस महिला विधायक सतिकार कौर ने बांटे हैं। इस मौके पर विधायक महिला के पति जसमैल सिंह लाडी गहरी ने कहा कि हलके लोग करीब 7 साल से शगुन स्कीम की राशि से वंचित थे।अब कांग्रेस सरकार के आने पर उन्हें शगुन स्कीम की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हकीकत को बयान करती है। साथ ही उनका कहना है कि लाभ पात्रियों को बकाया शगुन स्कीम के चैक जल्दी तैयार करवा कर दिलाए जाएंगे।