Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Mar, 2018 08:59 AM
मारगांव पुलिस द्वारा गोवा में सैक्स रैकेट संचालिका फातिमा मुकादम निवासी मुम्बई को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सैक्स रैकेट संचालिका फातिमा मुकादम पंजाब में नेहा के नाम से मशहूर थी और वह विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन एस्कार्ट के माध्यम से जुड़े...
जालंधर(शैली): मारगांव पुलिस द्वारा गोवा में सैक्स रैकेट संचालिका फातिमा मुकादम निवासी मुम्बई को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सैक्स रैकेट संचालिका फातिमा मुकादम पंजाब में नेहा के नाम से मशहूर थी और वह विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन एस्कार्ट के माध्यम से जुड़े ग्राहकों को युवतियां सप्लाई करती थी।
जालंधर, कपूरथला सहित कई जिलों के होटलों में उसके तार जुड़े हुए थे और वह विभिन्न राज्यों से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व युवतियों को अपने जाल में फंसाती थी तथा मुंबई जैसे शहरों में नाइट डांस शो के नाम पर 3 से 6 महीने का अनुबंध करके उन्हें देह व्यापार में झोंकती थी। वह कई दफा सब्जी मंडी मकसूदां में भी घूमते हुए देखी गई और गत 2 माह पूर्व ही वह जालंधर से गोवा के लिए रवाना हुई थी लेकिन गत सप्ताह उसे मारगांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। संचालिका द्वारा महिलाओं को 50 हजार की राशि प्रति माह दी जाती थी जिसके एवज में वह लाखों की राशि कमाती थी।