Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 09:00 AM
तलवंडी साबो पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाली एक महिला सहित एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
तलवंडी साबो(मुनीश): तलवंडी साबो पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाली एक महिला सहित एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रामां रोड से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में छापेमारी कर वहां से मकान मालिक महिला के अलावा एक अन्य महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों किरना रानी पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी साबो, सोनू पत्नी परविंद्र कुमार निवासी रामां मंडी और गुरप्रीत सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी भुच्चो मंडी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।