2 माह से सीवरमैनों की नहीं मिला वेतन, कर्ज लेने को मजबूर कर्मचारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 04:26 AM

sewermen not paid for 2 months forced employees to take loans

नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते अधिकारियों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वेतन देने के लिए निगम का गल्ला खाली पड़ा है, ऊपर से निगम की करोड़ों रूपए की देनदारी बकाया है। निगम का दीवालिया होने जैसा हाल है। निगम में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को...

अमृतसर(रमन): नगर निगम में वित्तीय संकट के चलते अधिकारियों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। वेतन देने के लिए निगम का गल्ला खाली पड़ा है, ऊपर से निगम की करोड़ों रूपए की देनदारी बकाया है। निगम का दीवालिया होने जैसा हाल है। निगम में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को सितम्बर माह से वेतन नहीं नसीब हुआ है। 

निगम कर्मचारी रोज अकाऊंट अफसर के दफ्तर के चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं परन्तु उन्हें निराशा ही मिल रही है। निगम कर्मियों का हर माह साढ़े 14 करोड़ रूपए बनता है। अपने खर्चे पूरे करने में बुरी तरह से विफल साबित निगम के लिए विकास पर पैसे खर्च करना तो दूर की बात है, नतीजा गुरु नगरी का सारा विकास पंजाब व केंद्र सरकार से आने वाली ग्रांटों पर ही निर्भर होकर रह गया है। विभिन्न विभागों से होने वाली रिकवरी मात्र अनिवार्य खर्चे ही पूरे कर पा रही है। ऐसे में शहर के विकास के लिए ग्रांटें लानी होंगी। आगामी दिनों में निगम के हालात और खराब होते दिखाई दे रहे हैं। 

अधिकारियों को सरकार से ही उम्मीद है कि उन्हें फंड जारी हों या फिर आमदनी का कोई साधन बने। निगम की 70 करोड़ के करीब देनदारी बकाया है। पहले निगम में हर माह वैट आता था जिससे निगम हर माह वेतन देता था लेकिन 2 माह से जी.एस.टी. लागू होने पर वैट भी नहीं आया। 2 माह का वैट 16 करोड़ रूपए के लगभग बनता है। पिछले साल के मुताबिक एक्साइज ड्यूटी भी 6 करोड़ रूपए कम आई जिससे निगम अधिकारियों को हाथ-पैर की पड़ गई है कि वे कर्मचारियों को वेतन कहां से दें। 

निगम कमिश्नर ने बैठकें कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिकवरी को लेकर सख्ती से आदेश दिए हैं लेकिन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी 2 माह से वेतन नसीब नहीं हुआ। इसी को लेकर अधिकारी भी बोल रहे हैं कि बिना वेतन भूखे पेट कैसे होगी रिकवरी। कर्मचारियों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई कर्मचारियों के चैक वापिस हो रहे है जिससे कर्मचारी कर्ज उठाने के लिए मजबूर हैं। 2 माह से सीवरमैनों को वेतन नहीं मिला। निगम कर्मचारी हर त्यौहार काला मनाने को मजबूर हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!