Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 01:55 PM
सुंदर नगर इलाके के एक घर में काम करने वाले नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। चौकी सुंदर नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।
लुधियाना(तरुण): सुंदर नगर इलाके के एक घर में काम करने वाले नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। चौकी सुंदर नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि नवीन करीब 20 वर्ष से सतीश जैन के घर में काम कर रहा था। नवीन घर की दूसरी मंजिल पर बने सर्वैंट क्वार्टर में रहता था। रविवार को काफी देर तक नवीन नीचे नहीं आया, घर के मालिक ने जाकर देखा तो बाथरूम का दरवाजा बंद था। कई बार आवाजें लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा जहां नवीन गिरा पड़ा था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।