स्व. जरनैल कौर की मौत पर सुखबीर बादल ने दुख सांझा किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 04:48 AM

self sukhbir badal shared the sadness of jarnail kaurs death

पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब के ओ.एस.डी. रहे चरनजीत सिंह बराड़ व ठेकेदार सुरजीत सिंह की माता स्व. जरनैल कौर पत्नी सुखदेव सिंह बराड़, जिनका बीते दिनों देहांत हो गया था, की मौत पर अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को...

गिद्दड़बाहा(कुलभूषण): पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब के ओ.एस.डी. रहे चरनजीत सिंह बराड़ व ठेकेदार सुरजीत सिंह की माता स्व. जरनैल कौर पत्नी सुखदेव सिंह बराड़, जिनका बीते दिनों देहांत हो गया था, की मौत पर अकाली दल के प्रधान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को गांव फकरसर में बराड़ परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे। 

परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि माता जनरल कौर के जाने से बराड़ परिवार को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। इससे पहले पूर्व मैंबर पाॢलयामैंट बीबी परमजीत कौर गुलशन, सिकन्दर सिंह मलूका पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, सुखदेव सिंह ढींडसा, जत्थेदार तोता सिंह, बीबी जगीर कौर, पवन कुमार टीनू, सोहन सिंह ठंडल और गुलजार सिंह रणीके, जीत महेन्द्र सिंह सिद्धू पूर्व विधायक, मनप्रीत सिंह पूर्व विधायक, हरप्रीत सिंह कोटभाई पूर्व विधायक, डा. सुक्खी विधायक बंगा, हरी सिंह नाभा, सतिन्दरजीत सिंह मंटा, गुरविन्द्र सिंह वणवाला, प्रकाश चंद गर्ग, रिटा. जस्टिस निर्मल सिंह पूर्व विधायक, सुरजीत सिंह रखड़ा, प्रकाश सिंह भट्टी, दर्शन सिंह कोटफत्ता पूर्व विधायक और दयाल सिंह कोलियांवाली प्रधान जिला श्री मुक्तसर साहिब ने भी बराड़ परिवार के साथ दुख सांझा किया। 

शुक्रवार को दुख प्रकट करने वालों में हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों, अशोक कुमार बुट्टर, एडवोकेट गुरमीत मान, गुरमीत सिंह सरपंच भारू, जगतार सिंह पी.ए., जसविन्द्र सिंह, गुरजंट सिंह रिटायर्ड नायब तहसीलदार, गुरजीत सिंह सरपंच घुम्यारा, दविन्द्र सिंह मान कोटभाई, चेयरमैन रणजीत सिंह बराड़, चेयरमैन छिन्दरपाल सिंह, अमर सिंह चेयरमैन, गुरमीत सिंह भलाईआना, राजपाल सिंह कुराईवाला, नायब सिंह काला गुरुसर, सुरजीत सिंह सरपंच आदि भी थे। माता जनरल कौर के निमित्त पाठ का भोग और अंतिम अरदास 12 नवम्बर को गांव फकरसर के गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 12 से 1 बजे तक होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!