Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 03:06 PM
थाना सुभानपुर पुलिस द्वारा एक महिला से 69 नशीली गोलियां व 1 ग्राम हैरोइन बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया है।
सुभानपुर(भूपेश): थाना सुभानपुर पुलिस द्वारा एक महिला से 69 नशीली गोलियां व 1 ग्राम हैरोइन बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रमुख इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की थी कि एक महिला मनजीत कौर उर्फ भोली पत्नी कुलवंत सिंह निवासी हमीरा, जो पुलिस को देखकर 69 एलप्रैक्स नशीली गोलियों व 1 ग्राम हैरोइन फैंक कर भाग गई।
पुलिस ने मुखबिर की इतलाह व शिनाख्त के आधार पर महिला खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।