Edited By Updated: 16 Jan, 2017 03:46 PM
पंजाब विधानसभा के चुनावों में सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर व चुनाव कमीशन के आदेशानुसार आज डी.एस.पी. मुकेरियां बी.एस. रंधावा और असिस्टैंट कमांडर आर.के. तेज कुमार सिंह 704 सीमा सुरक्षा बल की अध्यक्षता में पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा फ्लैग...
मुकेरियां(बलबीर):पंजाब विधानसभा के चुनावों में सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर व चुनाव कमीशन के आदेशानुसार आज डी.एस.पी. मुकेरियां बी.एस. रंधावा और असिस्टैंट कमांडर आर.के. तेज कुमार सिंह 704 सीमा सुरक्षा बल की अध्यक्षता में पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेरियां कुलविन्द्र सिंह विर्क, थाना प्रभारी हाजीपुर परमदीप सिंह, ए.एस.आई. अनीता कुमारी, बलविन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।
फ्लैग मार्च मुकेरियां भंगाला चुंगी से शुरू होकर गांव जलाला, झरोडिय़ा, गेरां, बरोटा, मनसूरपुर, चक्क अला बख्श, धर्मपुरा से होता हुआ मुकेरियां आकर समाप्त हुआ। इसके उपरांत डी.एस.पी. रंधावा तथा श्री आर.के. तेजकुमार सिंह ने एक संयुक्त बयान में पत्रकारों से कहा कि चुनाव संबंधी सुरक्षा प्रबंधों को पूरी तरह से मुकम्मल कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस और सुरक्षा बलों को इस बारे में पूरा सहयोग दें।