पुलिस ने गदईपुर में चलाया सर्च अभियान

Edited By Updated: 18 Feb, 2017 10:40 AM

search campaign

सुरक्षा और चोर-लुटेरों जैसे तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एस.एस.पी. जालंधर सुखमिंद्र सिंह मान के निर्देशों पर एस.एच.ओ.

जालंधर (सुनील, माही): सुरक्षा और चोर-लुटेरों जैसे तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एस.एस.पी. जालंधर सुखमिंद्र सिंह मान के निर्देशों पर एस.एच.ओ. मकसूदां सुक्खा सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गदईपुर में शुक्रवार शाम को सर्च अभियान चलाया। गौरतलब है गदईपुर इंडस्ट्रीयल एरिया होने के चलते यहां तमाम प्रवासी मजदूर काम करते हैं, वहीं देर रात ड्यूटी से घर जाने वाले मजदूर कई बार लुटेरों का शिकार हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस ने गदईपुर इंडस्ट्रीयल एरिया व देहात में सर्च अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों को शक के आधार पर हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। वहीं कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में एस.एच.ओ. मकसूदां सुक्खा सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध तत्वों पर नजर रखें व कुछ भी असामान्य दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों से समाज को बचाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस आगे भी इस प्रकार के सर्च अभियान चलाती रहेगी। उधर, इंडस्ट्रीयल एरिया गदईपुर के उद्योगपतियों सूबा सिंह, गुरिंद्र सिंह, अमीर सिंह व अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस के सर्च अभियान से इंडस्ट्री में काम करते कर्मियों को कुछ समय तक राहत तो मिलेगी पर ऐसे अभियान लगातार चलने चाहिएं, ताकि कर्मी बेखौफ होकर रात को काम से अपने घरों को लौट सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!