Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 02:52 PM
सरकारी सी.सै. स्कूल लड़कियां की छात्राओं के साथ की जाती छेड़छाड़ को लेकर स्कूल प्रिंसीपल ने डी.एस.पी. कोटकपूरा को पत्र लिखकर ऐसे लोगों पर काबू पाने का अनुरोध किया है। शिकायत अनुसार स्कूल लगने व छुट्टी समय शरारती तत्व अक्सर ही लड़कियों को तंग करते...
कोटकपूरा (नरिन्द्र,भावित): सरकारी सी.सै. स्कूल लड़कियां की छात्राओं के साथ की जाती छेड़छाड़ को लेकर स्कूल प्रिंसीपल ने डी.एस.पी. कोटकपूरा को पत्र लिखकर ऐसे लोगों पर काबू पाने का अनुरोध किया है। शिकायत अनुसार स्कूल लगने व छुट्टी समय शरारती तत्व अक्सर ही लड़कियों को तंग करते हैं व भद्दे कमैंट करते हैं।
उन्होंने कहा ये शरारती तत्व सुबह-शाम स्कूल के आसपास इकट्ठे हो जाते हैं व लड़कियों को परेशान करते हैं। उन्होंने डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. थाना सिटी कोटकपूरा से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा ऑल इंडिया हिन्दू वैल्फेयर कमेटी के प्रधान नरेश कुमार सहगल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि लड़कियों के इस स्कूल के अलावा शहर के अन्य स्कूल व कालेजों के आसपास भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को तुरंत काबू किया जाए। इस संबंधी थाना सिटी कोटकपूरा के एस.एच.ओ. के.सी. पराशर ने बताया कि पुलिस की गश्त बढ़ाने के अलावा स्कूल के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।