Edited By Updated: 21 Jan, 2017 02:10 AM
स्टेट काऊंसिल फार एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेङ्क्षनग (एस.सी.ई....
मोहाली(नियामियां): स्टेट काऊंसिल फार एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेङ्क्षनग (एस.सी.ई.आर.टी.) ने पंजाब भर में करवाई जाने वाली 5वीं तथा 8वीं कक्षाओं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। एस.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर सुखदेव सिंह काहलों ने बताया कि परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 25 फरवरी तक तथा 8वीं की परीक्षा 27 फरवरी तक जारी रहेगी। 5वीं की 5 विषयों तथा 8वीं की 8 विषयों संबंधी डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाओं का परिणाम 31 मार्च तक घोषित किया जाएगा।
5वीं की डेटशीट
5वीं की परीक्षा सुबह के सैशन में 9.30 से 12 बजे तक होगी। 20 फरवरी को गणित, 21 को हिन्दी, 22 को पंजाबी, 23 को अंग्रेजी व 25 फरवरी दिन शनिवार को पर्यावरण की परीक्षा होगी।
8वीं की डेटशीट
8वीं की परीक्षाएं शाम के सैशन में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होंगी। 20 फरवरी को गणित, 21 को हिन्दी, 22 को पंजाबी, 23 को सामाजिक शिक्षा, 25 को साइंस तथा 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।