Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 10:22 AM
फिरोजपुर पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. प्रोविंशियल डिवीजन में एक्सियन के पद पर चॢचत रहे एक्सियन सुखदेव सिंह जो आजकल (मुकेरियां) गुरदासपुर
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. प्रोविंशियल डिवीजन में एक्सियन के पद पर चॢचत रहे एक्सियन सुखदेव सिंह जो आजकल (मुकेरियां) गुरदासपुर में तैनात हैं, के खिलाफ एक पुल के निर्माण को लेकर हुए कथित लाखों के घोटाले में विजीलैंस विभाग ने अमृतसर में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और इस केस में उनके साथ 2 अन्य अधिकारी और एक ठेकेदार भी शामिल हैं।
विजीलैंस विभाग के ए.डी.जी.पी.-कम-चीफ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल के अनुसार एक्सियन सुखदेव सिंह, एस.डी.ओ. और जे.ई. द्वारा किए गए और भी ऐसे कई कामों का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है।एक उच्च विजीलैंस अधिकारी ने बताया कि एक्सियन सुखदेव सिंह के खिलाफ फिरोजपुर से भी बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उनके द्वारा लगाए गए कई टैंडर, 400 के करीब कुटेशन वर्क और की गई अदायगियों की जांच पी.डब्ल्यू.डी. बी.एंड आर. पंजाब का विजीलैंस विभाग कर रहा है, जबकि मोगा में एक्सियन सुखदेव सिंह द्वारा किए गए ऐसे बहुत से काम शक के घेरे में हैं।
विजीलैंस विभाग के अनुसार फिरोजपुर का एक ठेकेदार भी ऐसी कई गंभीर शिकायतों संबंधी लिखित रूप में शिकायत देने के लिए विजीलैंस विभाग के संपर्क में है और विजीलैंस विभाग किसी भी समय एक्सियन सुखदेव सिंह के समय में किए गए ऐसे संदिग्ध कार्यों का रिकार्ड सील कर सकता है।