Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 02:09 PM
लुधियाना सांस्कृतिक समागम की ओर से फिको के सहयोग से गुरुनानक देव भवन में सतिन्द्र सरताज लाइव शो का आयोजन हुआ। सरताज की आवाज
लुधियाना (मीनू): लुधियाना सांस्कृतिक समागम की ओर से फिको के सहयोग से गुरुनानक देव भवन में सतिन्द्र सरताज लाइव शो का आयोजन हुआ। सरताज की आवाज सुन्ने के लिए सारा लुधियाना इकट्ठा हो गया। जैसे ही सरताज ने अरदास लगाई.. साईं वे साडी फरियाद तेरे ताई.. तालियों की गूंज से माहौल गूंज उठा। सरताज ने शहर वासियों से कहा कि वह लुधियाना आने को काफी उत्साहित रहे हैं। हालांकि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें ब्रांड एम्बैसेडर बनाए जाने के कार्यक्रम में कुछ देर हो जाने से उनके चाहने वालों को कुछ इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर अमृत नागपाल उपप्रधान, एस.के. राय जनरल सैक्रेटरी एल.एस.एस. व फिको के जी.एस. कुलार भी मौजूद रहे।
लोगों की फरमाइशों को किया पूरा..
सतिन्द्र सरताज ने लोगों द्वारा फरमाइश किए गए गीतों को सुनाया। गीत पेश करते हुए वे बीच में रुक जाते थे और माइक लोगों के बीच कर देते थे और लोग उनके गीत को पूरा करते थे। इस तरह उन्होंने शहरवासियों को अपने गीतों के साथ एंटरटेनमैंट किया।
हुण फिल्मी हो गया सरताज
सरताज ने कहा कि वे अपनी फिल्म द ब्लैक प्रिंस में लीड रोल निभा रहे हैं। हॉलीवुड की इस फिल्म में वह पंजाब के अंतिम महाराजा दिलीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को अमरीका में रह रहे अपने सिख भाइयों की फरमाइश से पंजाबी में भी डब किया है।