Edited By Updated: 20 Apr, 2017 01:44 PM
गांव खुर्दा के सरपंच सतनाम सिंह की चंडीगढ़ में हुई हत्या को काफी दिन बीत जाने के बाद भी पारिवारिक सदस्यों ने मृतक देह का संस्कार नहीं
गढ़दीवाला (जितेन्द्र): गांव खुर्दा के सरपंच सतनाम सिंह की चंडीगढ़ में हुई हत्या को काफी दिन बीत जाने के बाद भी पारिवारिक सदस्यों ने मृतक देह का संस्कार नहीं किया। सतनाम सिंह के भाई प्रभजोत सिंह ने देर सायं बातचीत के दौरान बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें 19 अप्रैल सायं 6 बजे तक कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था लेकिन चंडीगढ़ के डी.एस.पी. का उन्हें फोन आया कि वह उन्हें 20 अप्रैल तक का समय दें।
उन्होंने कहा कि यदि 20 अप्रैल को चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी डाल दी तो वह 21 अप्रैल को अपने भाई सतनाम सिंह का संस्कार कर देंगे। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह 21 अप्रैल को सतनाम सिंह के शव को लेकर चंडीगढ़ के सैक्टर-9 में जाम लगाएंगे। प्रभजोत ने कहा कि जो 2 आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं, पुलिस उनकी गिरफ्तारी डाले।