Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 12:49 PM
सरपंच के उप चुनाव को लेकर गांव डरोली भाई जंग का मैदान बन चुका है। जानकारी के अनुसार गांव डरोली भाई में आज सरपंच का उपचुनाव हो रहा है। इसे तीनों ही पार्टियों ने अपनी मूछ का सवाल बना लिया है।
मोगा (ग्रोवर):सरपंच के उप चुनाव को लेकर गांव डरोली भाई जंग का मैदान बन चुका है। जानकारी के अनुसार गांव डरोली भाई में आज सरपंच का उपचुनाव हो रहा है। इसे तीनों ही पार्टियों ने अपनी मूछ का सवाल बना लिया है।
शिरोमणी अकाली दल की तरफ से जगदीश सिंह, कांग्रेस की तरफ से नाहर सिंह और आम आदमी पार्टी के सहयोग से शिंगारा सिंह चुनाव मैदान में हैं। वोटें पड़ने का काम प्रातःकाल 8 बजे से शुरू हो चुका है,जो सांय 5 बजे तक चलेगा।
उल्लेखनीय है कि मोगा के सभी नेताओं ने पिछले काफी दिनों से गांव डरोली भाई में डेरा डाल रखा है।उनकी तरफ से अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में जोर-शोर से प्रचार किया गया।इन चुनावों पर तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।