Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 12:18 PM
लाडोवाल पुलिस ने एक अकाली दल के सरपंच को हैरोइन सहित काबू किया है।
लुधियाना(रवि): लाडोवाल पुलिस ने एक अकाली दल के सरपंच को हैरोइन सहित काबू किया है। पुलिस थाना लाडोवाल के मुखी रविंद्रपाल सिंह, ए.एस.आई. सुरिंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव फतेहगढ़ गुजरां मोड़ पर एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, जो मोड़ पर खड़ी पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने संदेह पर उसे रोक कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 3 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इस व्यक्ति की पहचान राजिंद्र कुमार गोगा सरपंच गांव फतेहगढ़ गुजरां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह पहले भी कई बार नशा बेचने के संबंध में जेल काट चुका है। लाडोवाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 3 ग्राम हैरोइन सहित महिला काबू : लाडोवाल पुलिस ने एक महिला को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह व ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि महिला फतेहगढ़ गुजरां मोड़ पर पैदल आ रही थी। गश्त कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर इसे रोक कर तलाशी ली तो उससे 3 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान कमला पत्नी जसपाल सिंह गांव तलवंडी कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।