सरपंच और उसके साथी का तेजधार हथियार के साथ गला रेत कर कत्ल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 03:52 AM

sarpanch and his companion stoned to death with sharp weapons

सब-डिवीजन के गांव वर्ण के वर्तमान सरपंच जुगराज सिंह (50) और दीदार सिंह (35) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी....

सरदूलगढ़(चोपड़ा): सब-डिवीजन के गांव वर्ण के वर्तमान सरपंच जुगराज सिंह (50) और दीदार सिंह (35) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हरीके का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजधार हथियार के साथ गला रेत कर कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

मृतक दीदार सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्होंने सरपंच जुगराज सिंह की 9 एकड़ जमीन खेती करने के लिए ली हुई है। बीते दिनों मैं और मेरा लड़का हर रोज की तरह खेत में काम करने के लिए आए थे। मैं शाम को अपने गांव वापस चला गया और जुगराज सिंह भी अपने साथ लगते खेत में काम कर रहा था। 

रात को मेरा लड़का घर वापस नहीं आया और प्रात:काल खेतों में खोज करने पर उसका शव खून के साथ लथपथ पड़ा था जबकि थोड़ी दूरी पर ही दीदार सिंह का शव पड़ा था। इस सम्बन्धित एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!