Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 09:32 AM
3 दर्जन से अधिक किसानों की फसल के पैसों से ठगी मारकर अपने नाम करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
संगरूर (बेदी, रूपक): पुलिस ने किसानों के साथ ठगी मारने वाले तीन व्यक्तियों को 57 लाख रुपए नकद और 2 किलो 629 ग्राम सोने सहित काबू किया है। इस संबंधित डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस पटियाला रेंज डा. सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस लाईन में संगरूर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते बताया कि जिला पुलिस संगरूर ने किसानों के साथ हुई ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
डा. गिल ने बताया कि किसानों की खून पसीने की कमाई के 1 करोड़ 57 लाख रुपए की ठगी को जिला पुलिस की तरफ से बेनकाब किया गया है। इसके साथ ही किसानों द्वारा बेची गई खरीफ की फसल के पैसे लेकर फरार हुए आढ़तिए सतनाम सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी लड्डा, सहित मुनीम सतार खान पुत्र सफी मोहम्मद निवासी पलासौर व हरविन्दर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र बलदेव सिंह निवासी धूरी को गिरफ्तार कर 57 लाख रुपए और 2 किलो 629 ग्राम सोना बरामद किया गया है।
डा. गिल ने बताया कि तिथि 08 /11 /2017 को चरनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बुगरा धुरी ने सूचना दी थी कि सतनाम सिंह उक्त मुदई की आढ़त की दुकान पर करीब 9-10 वर्ष पहले बतौर मुनीम काम करता था। जिसने अब अपनी आढ़त की दुकान कर ली थी। किसानों के चैक चोरी करके उसमे से 83 लाख 50 हजार रुपए किसानों की लिमट के बैंक खातो में से अपने खाते में तब्दील करवा लिए। जिस संबंधित मुकद्दमा नंबर 133 तिथि 08 /11 /2017 अ /ध 420,406,379,120 -बी आई.पी.सी. थाना सिटी धुरी दर्ज किया गया। इसके अलावा जीत सिंह पुत्र निरंजण सिंह निवासी मूलोवाल ने सूचना दी कि उसने सतनाम सिंह आढ़त की दुकान पर 80 क्विंटल 75 किलोग्राम धान बेची थी। बेची गई धान के सतनाम सिंह आढ़ती की तरफ से चैक दिया गया था, खाते में कोई पैसा न होने के कारण उसकी तरफ से दिया चैक बाऊंस हो गया तो पता लगा कि सतनाम सिंह ने उसकी तरफ से बेची धान के पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और आप फरार हो गया।
डी.आई.जी ने बताया कि मुकद्दमे दर्ज करके अकाशदीप सिंह औलख उप कप्तान पुलिस, सब डिवीजन धुरी की निगरानी मे जांच अमल में लाई गई। दौराने जांच हरविन्दर सिंह उर्फ बब्बू, सतार खान उक्तान, सरबजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी लड्डा नामदर्ज किए गए।
थाईलैंड में से किए गए डिपोट
उक्त मुलाजिम विदेश भागने में कामयाब हो गए थे। इस सम्बन्धित ओर जानकारी देते डा. गिल ने बताया कि दौराने जांच पता लगा कि आढ़ती सतनाम सिंह, इसका मुनीम सतार खान और हरविन्दर सिंह उर्फ बब्बू उक्त तिथि 04 /11 /2017 को विदेश भाग गए थे। परंतु संगरूर पुलिस की तरफ से समय पर कार्रवाई करते हुए मुश्तैदी से सैंट्रल इंटैलीजैंस और स्टेट इंटैलीजैंस के साथ संपर्क किया, जिनके सहयोग से इन्हें थाईलैंड में गिरफ्तार करवा के भारत डिपोट करवाया गया। तिथि 22 /12 /2017 को तीनो को इंद्रा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह और थानेदार गुरमीत सिंह ने सहित पुलिस पार्टी गिरफ्तार करके अदालत धुरी में पेश किया और पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
डी.आई.जी ने बताया कि गिरफ़्तार किए व्यक्तियो ने पूछताछ दौरान बताया कि वह सोना और पैसे थाईलैंड में ही छोड़ आए हैं, परन्तु सैंटेफिक तकनीक पर गहराई से पूछताछ करते हुए सतनाम सिंह उक्त ने माना कि उसने आढ़तिए चरनजीत सिंह की दुकान से किसानो के चोरी किए चैको की रकम 83 लाख 50 हजार रुपए में से 2 किलो 629 ग्राम सोना बैंक के द्वारा अदायगी करके केवल कृष्ण एंड सनस ज्वैलर्ज लुधियाना से खरीद कर लिया था। मंडी मूलोवाल के 14 किसानो व मंडी धुरी के 22 किसानो की तरफ से बेची धान के 57 लाख रुपए और 2किलो 629 ग्राम सोना भागने से पहले अपने घर शिवपुरी मोहल्ला धूरी मे छिपाकर रख गया था, जो दौराने पुलिस रिमांड निशानदेही पर शिवपुरी मोहल्ला धूरी से बरामद करवाया जा चुका है।