Edited By Updated: 27 Mar, 2017 02:20 PM
पंजाब के संगरूर में रहने वाली युवती सुखमनजोत कौर (25) ने अमरीका में 2500 डालर की स्कालरशिप जीतकर अपने अभिभावको और पूरे पंजाब का नाम रौशन किया है।
संगरूरः पंजाब के संगरूर में रहने वाली युवती सुखमनजोत कौर (25) ने अमरीका में 2500 डालर की स्कालरशिप जीतकर अपने अभिभावको और पूरे पंजाब का नाम रौशन किया है। सुखमनजीत पालीमर विज्ञान में ओहियो की अकरोन यूनिवर्सिटी से पी. एच.डी. कर रही है। ओहियो की सोयाबीन कौंसिल फाउंडेशन ने उसे इस स्कालरशिप से नवाजा है। संगरूर के लैक्चरर भुपिंद्र सिंह और रवीन्द्र कौर की बेटी सुखमनजोत ने 2013 में दिल्ली के आई. आई. टी. से टैक्स्टाइल इंजीनियरिंग में बी. टैक की डिग्री प्राप्त की थी।
उसके भाई मनमीत सिंह ने कहा कि उसकी बहन को पालीमर विज्ञान में परफामैंस के आधार पी.एच.डी. करने के लिए स्कालरशिप दी गई है।होनहार छात्रा सुखमन ने कहा कि इस स्कालरशिप का मकसद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। गत 10 वर्षों से 65 विद्यार्थी इस स्कालरशिप का लाभ उठा चुके हैं। सुखमन इस स्कालरशिप की मदद से सोयाबीन इंडस्ट्री के भविष्य पर काम करेगी।