Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 11:44 AM
कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि अगर वह पंजाब के मुख्यमंत्री
जालंधर(धवन): कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि अगर वह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की माता के निधन पर अफसोस प्रकट करने के लिए पटियाला नहीं जा सकते हैं तो कम से कम उन्हें अपने मुंह पर दो-चार दिनों के लिए नैतिकता की दृष्टि से ताला अवश्य लगा लेना चाहिए।
उन्होंने आज कहा कि ऐसा लगता है कि खैहरा में थोड़ी-सी भी नैतिकता नहीं है जिस कारण उन्हें यह भी नहीं पता कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की माता का देहांत हुआ है। ऐसी स्थिति में दोनों बादल भी सियासी मतभेदों को दूर रख कर अफसोस व्यक्त करने गए परंतु खैहरा कैप्टन पर व्यक्तिगत हमले करने में लगे हुए हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि खैहरा में सियासी नैतिकता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कै. अमरेंद्र सिंह का हृदय काफी विशाल है। वह जिस भी व्यक्ति के साथ चलते हैं उसके साथ हृदय से चलते हैं परंतु खैहरा तो बहुत महत्वाकांक्षी निकले। उन्होंने पहले तो आम आदमी पार्टी का दामन इसलिए थाम लिया क्योंकि उन्हें लगता था कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि खैहरा सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इसलिए वह रोजाना बयान देने के आदी हो गए हैं।