Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 01:58 PM
नाभा में विकास कार्यों हेतु शीघ्र ही पंजाब सरकार की ओर से ग्रांट दी जाएगी, जिससे नाभा का पूर्णत: विकास संभव हो सकेगा। ये शब्द कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहे। धर्मसोत नाभा में नगरपालिका अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष...
नाभा (गोयल) : नाभा में विकास कार्यों हेतु शीघ्र ही पंजाब सरकार की ओर से ग्रांट दी जाएगी, जिससे नाभा का पूर्णत: विकास संभव हो सकेगा। ये शब्द कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहे।
धर्मसोत नाभा में नगरपालिका अध्यक्ष रजनीश मित्तल शैंटी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिकृष्ण सेठ के साथ विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। धर्मसोत ने बताया कि नाभा में विकास कार्य हेतु शीघ्र ही पंजाब सरकार की ओर से 120 करोड़ की ग्रांट लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नाभा की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है जिसके लिए नाभा में ट्रीटमैंट प्लाट विकसित किया जाएगा जिससे नाभा में सीवरेज की समस्या नहीं पैदा होगी। इसके अलावा शहर के प्रत्येक मोहल्ले की गली पक्की करने के अलावा पांच गेटों के नाम से जाने जाते नाभा शहर के सभी मुख्य आवागमन रास्तों पर सुंदर लाइट्स लगाई जाएंगी।
शहर में नाजायज कब्जों की भरमार पर धर्मसोत ने बताया कि नाभा में अवैध कब्जों को हटाया जाएगा इसके अलावा फायर ब्रिगेड के स्टाफ की भी तैनाती शीघ्र होगी। नाभा नगरपालिका के अध्यक्ष रजनीश शैंटी ने बताया कि रियासती शहर जो महाराजा हीरा सिंह की नगरी है को सभी पार्षदों के सहयोग के साथ सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कैबिनेट मंत्री नाभा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से बड़ी ग्रांट मंजूर कराएंगे जिससे नाभा को और सुंदर बनाया जा सकेगा।