खजाना खाली होने का बहाना, राजा ले रहा पंजाबियों से बदला : सुखबीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 09:07 AM

sad to protest against  goonda tax  sukhbir

खाली खजाने का तो राजा (मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह) बहाना बना रहा है, असल में तो वह पंजाब के लोगों से बदला ले रहा है।’’ यह शब्द पूर्व उप-मुख्यमंत्री व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गांव कुतबा में बड़े घल्लूघारे की कांफ्रैंस में लोगों...

बरनाला/महल कलां (विवेक सिंधवानी, गोयल): ‘‘खाली खजाने का तो राजा (मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह) बहाना बना रहा है, असल में तो वह पंजाब के लोगों से बदला ले रहा है।’’ यह शब्द पूर्व उप-मुख्यमंत्री व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गांव कुतबा में बड़े घल्लूघारे की कांफ्रैंस में लोगों को संबोधित करते हुए कहे।


उन्होंने कहा कि पंजाबियों का खजाना कभी खाली नहीं हो सकता। 31 मार्च को नए टैक्स सरकारी खजाने में जमा हो जाते हैं। इसके बाद कर्मचारियों को नए वेतनों व नए प्रोजैक्टों के लिए पैसे दिए जाते हैं।  अकाली सरकार ने जो लोगों को सुविधाएं दी थीं वह सभी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दीं। वित्त मंत्री तो हर समय नए टैक्स लगाने की बात कहता रहता है। कैप्टन ने हाथ में गुटका साहिब लेकर किसानों का पूरा कर्जा माफ, हर घर को नौकरी व 2500 रुपए पैंशन देने की बात कही थी पर न तो किसानों का कर्जा माफ किया गया व न ही लोगों को पैंशनें दी गईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!