शिअद (अ) 117 विधानसभा सीटों पर खड़े करेगी उम्मीदवार

Edited By Updated: 11 Jan, 2017 02:20 AM

sad a candidate will stand 117 seats

पंजाब विधानसभा चुनावों में शिअद अमृतसर (अ)117 विधानसभा सीटों पर गड्डे के निशान पर चुनाव लड़ेगी। ....

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): पंजाब विधानसभा चुनावों में शिअद अमृतसर (अ)117 विधानसभा सीटों पर गड्डे के निशान पर चुनाव लड़ेगी। इन शब्दों का प्रकटावा शिअद(अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्र बरनाला से चुनाव लड़ रहे सिमरनजीत सिंह मान ने किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरबत खालसा संगठनों, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी व दलित क्रांति दल के साथ मिलकर लड़ा जा रहा है। 


कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल, आर.एस.एस. व आम आदमी पार्टी के आका नागपुर या फिर दिल्ली में बैठे हैं। उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी न होने के कारण वे पंजाब की उन्नति के फैसले नहीं ले सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने अपने साहूकार दोस्तों के 43 हजार करोड़ के कर्जे माफ कर दिए हैं जबकि पंजाब पर 1 हजार करोड़ रुपए का कर्जा है। इस मौके पर रणजीत सिंह संघेड़ा, प्रीतम सिंह टोनी संघेड़ा, भारतीय राष्ट्रीयवादी पार्टी के  अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,रविन्द्र बांसल,दलित क्रांति दल के परमजीत सेखों आदि उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!