Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:45 PM
सी.पी.आई. शहरी कमेटी मानसा का डैलीगेट इजलास तेजा सिंह स्वतंत्र भवन में एडवोकेट रेखा शर्मा व काका सिंह की अध्यक्षता में व जिला ऑब्जर्वर का. दलजीत सिंह मानशाहिया व डा. आत्मा सिंह की देख-रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मानसा (जस्सल): सी.पी.आई. शहरी कमेटी मानसा का डैलीगेट इजलास तेजा सिंह स्वतंत्र भवन में एडवोकेट रेखा शर्मा व काका सिंह की अध्यक्षता में व जिला ऑब्जर्वर का. दलजीत सिंह मानशाहिया व डा. आत्मा सिंह की देख-रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस समय पूर्व विधायक का. बूटा सिंह, सी.पी.आई. के जिला सचिव साथी कृष्ण चौहान, सी.पी.आई. नेता दलजीत सिंह मानशाहिया ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में आर.एस.एस. के इशारे पर चल रही केंद्र की मोदी सरकार की स्थिति हर दिन डावांडोल हो रही है और देश की सर्वोच्च न्यायपालिका में 4 जजों की तरफ से प्रैस कांफ्रैंस करना सरकार की अनावश्यक दखलअंदाजी को बताता है और भविष्य में आम लोगों का केंद्र की मोदी सरकार से मोह भंग हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों व दलितों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आर.एस.एस. और मोदी सरकार के खिलाफ इंसाफ धड़े व तमाम लोगों को संघर्ष के लिए एकता बनाना समय की मुख्य जरूरत है। डैलीगेट साथियों की तरफ से बहस दौरान सर्वसम्मति के साथ रिपोर्ट पास की गई और नई 25 सदस्यीय कमेटी सर्वसम्मति के साथ बनाई गई। जिसमें का. रत्न भोला दूसरी बार सचिव, का. दर्शन सिंह पंधेर व बलजिन्द्र सिंह बब्बू उप सचिव सर्वसम्मति के साथ चुने गए।